लाइव न्यूज़ :

बिस्तरों, ऑक्सीजन की कमी से निपटने के लिये उपराज्यपाल ने अफसरों से मांगी कार्ययोजना

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों में बिस्तरों, दवाओं, चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के साथ ही श्मशान घाटों और कब्रिस्तान की क्षमताओं को बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों से कार्य योजना पेश करने को कहा है।

कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से घर पर पृथकवास कर रहे उपराज्यपाल ने शहर के स्वास्थ्य ढांचे की कमियों को दूर करने के लिये हाल में सेवानिवृत्त हुए चिकित्सकों और परा चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं लेने का भी सुझाव दिया।

उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट किया, “माननीय उपराज्यपाल ने अहम दवाओं, बिस्तरों, चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता के संदर्भ में और श्मशान घाटों/कब्रिस्तानों में क्षमता बढ़ाने को लेकर संबंधित विभागों/एजेंसियों से परामर्श मांगा है, जिससे फिलहाल लोगों के सामने आ रही मुश्किलों को कम किया जा सके।”

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में व्यापक तेजी की वजह से अस्पतालों में मरीजों के लिये बिस्तरों, दवाओं और चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी हो गई है।

एलजी कार्यालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “उन्होंने इस संदर्भ में निर्धारित समय सीमा में पूरा होने वाली कार्य योजना देने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र