लाइव न्यूज़ :

गैर अनिवार्य सेवा कर्मियों की संख्या कार्यालयों में घटाने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

By भाषा | Updated: November 28, 2020 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गैर-अनिवार्य सेवा वाले कर्मचारियों की कार्यालयों में मौजूदगी 50 फीसदी करने के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी। राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने यह जानकारी दी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ काम को देखते हुए विभागों के प्रमुख कर्मचारियों की जरूरत के हिसाब से इसे लागू करने के संबंध में निर्णय लेंगे।’’

अधिकारियों के अनुसार यह कदम दिल्ली सरकार के ‘ग्रेड वन’ और उससे ऊपर के अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी पर लागू होगा। इसका लक्ष्य दिल्ली में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए गैर-अनिवार्य सेवा के कर्मचारियों की संख्या कार्यालयों में कम करना है।

दिल्ली सरकार ने निजी कंपनियों के कार्यालय समयों को कम करने, कर्मचारियों की मौजूदगी कम करने और घर से ही काम करने को बढ़ावा देने के संबंध में सिफारिशें मांगी हैं। गहलोत ने बताया कि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा था। उपराज्यपाल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर