लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने नया जम्मू कश्मीर बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:54 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को लोगों से साथ मिलकर काम करने और नए जम्मू कश्मीर के निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने ‘‘अवाम की आवाज’’ रेडियो कार्यक्रम के इस महीने के संस्करण के माध्यम से यह अपील की। केंद्र शासित प्रदेश में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी स्थानीय व प्राथमिक चैनलों और डीडी कश्मीर चैनल पर इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों से साथ मिलकर काम करने और नए, समृद्ध व आत्मनिर्भर जम्मू कश्मीर के निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील करता हूं।’’

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘हमें आत्म-गौरव, स्वाभिमान और समृद्धि वाले समाज के लिए एक ठोस नींव रखनी चाहिए। इस दिशा में काम करते हुए पिछले 16 महीनों में केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने एक नयी पारदर्शी, जवाबदेह, जन-केंद्रित शासन प्रणाली स्थापित करने का प्रयास किया है।’’

उपराज्यपाल ने अब तक टीका नहीं लेने वाले लोगों से भी जल्द से जल्द टीका लगवाने और कोविड-19 महामारी को हराने में सरकार के प्रयासों में योगदान देने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर