लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी कैप्टन विक्रम बत्रा को श्रद्धांजलि देने के लिए बत्रा टॉप के ऊपर से गुजरे

By भाषा | Updated: July 7, 2021 20:54 IST

Open in App

जम्मू, सात जुलाई उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि देने के लिए सुखोई 30 एमकेआई से करगिल में बत्रा हिलटॉप के ऊपर से बुधवार को गुजरे।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कैप्टन बत्रा युवा और बहादुर अधिकारी थे जिन्होंने करगिल युद्ध के दौरान ‘प्वाइंट 5140’ को जीतने के बाद ‘यह दिल मांगे मोर’ के जरिए संदेश भेजा था जिसके बाद वह राष्ट्र के चहेते और वह भारतीय सेना के अधिकारियों के लिए आदर्श बन गए थे। उन्होंने बताया कि सात जुलाई 1999 के प्वाइंट 4875 को फतह करने के बाद वह शहीद हो गए थे।

‘प्वाइंट 4875’ को बत्रा टॉप के नाम से भी जाना जाता है जो नियंत्रण रेखा से सटी एक पहाड़ी का शीर्ष है। इसका नाम परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बत्रा के नाम पर रखा गया है।

उत्तरी सेना कमान के रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने कहा कि उनके 'बलिदान दिवस' के मौके उनके तत्कालीन कमांडिंग ऑफिसर और अब उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांड लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी सुखोई -30 एमकेआई में बत्रा टॉप के ऊपर से गुजरे।

उन्होंने कहा, “यह भाव एक कमांडिंग ऑफिसर और उनके अधिकारी के बीच स्थायी संबंध का प्रतीक है।” प्रवक्ता के मुताबिक, वीर चक्र से सम्मानित और कारगिल युद्ध के नायक लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने अपने शहीद अधिकारी को आसमान से श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि कैप्टन बत्रा वर्तमान पीढ़ी के अधिकारियों को प्रेरित करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र