लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी उत्तरी कमान के कमांडर नियुक्त, कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का है अनुभव

By भाषा | Updated: January 24, 2020 06:44 IST

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के पास कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। वह लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। उत्तरी कमान पाकिस्तान के साथ लगी हुई जम्मू-कश्मीर सीमा और चीन के साथ लगे लद्दाख की समग्र सुरक्षा को देखता है।

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। उत्तरी कमान पाकिस्तान के साथ लगी हुई जम्मू-कश्मीर सीमा और चीन के साथ लगे लद्दाख की समग्र सुरक्षा को देखता है।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के पास कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। वह लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जनरल जोशी अभी उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह एक फरवरी को यह पदभार संभालेंगे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती को सदर्न कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है।

वह लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी की जगह लेंगे। सैनी सेना के उप प्रमुख बनेंगे। उप सेना प्रमुख का पद जनरल एम एम नरवणे के सेना प्रमुख बनने के बाद से खाली है। 

टॅग्स :भारतीय सेनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं