लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा सेना में रणनीति और योजना के नए उप प्रमुख होंगे

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून लेफ्टिनेंट जनरल संजीव कुमार शर्मा सेना के नए उप प्रमुख (रणनीति) होंगे। इस पद का सृजन पिछले साल ही 13 लाख की मजबूत सेना के परिचालन और खुफिया निदेशालय को देखने के लिए किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें इस साल पहला डीसीओएएस (रणनीति) बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल को सेना में 39 साल की सेवा के बाद बुधवार को यह पदोन्नति दी गई। मौजूदा समय में सैन्य खुफिया के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा बृहस्पतिवार को नया कार्यभार संभालेंगे।

डीसीओएएस (रणनीति) का गठन सेना मुख्यालय में बड़े सुधार के तहत किया गया है जिसकी जरूरत तीन साल पहले सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में चीनी सेना के साथ 73 दिनों तक चले गतिरोध के बाद महसूस की गई थी।

लेफ्टिनेंट शर्मा राष्ट्रीय सैन्य स्कूल बेंगलुरु के पूर्व छात्र रहे हैं और उन्हें दिसंबर 1983 में राजपूताना राइफल में कमीशन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल