लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने असम राइफल्स के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 11:27 IST

Open in App

मुंबई, एक जून लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने देश से सबसे पुराने अर्द्धसैन्य बल असम राइफल्स के महानिदेशक के तौर पर मंगलवार को कार्यभार संभाला।

असम राइफल्स बल पूर्वोत्तर क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभालता है। यह बल सुरक्षा मुहैया कराने, जनकल्याण के कार्य करने और विकास कार्यों में मदद करने समेत विविध भूमिकाएं निभाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल नायर इससे पहले भारतीय सेना के भर्ती विभाग के महानिदेशक थे। वह ‘पूर्वोत्तर के प्रहरी’ के रूप में जाने जाने वाले असम राइफल्स के 21वें महानिदेशक हैं।

उन्होंने मेघालय के शिलॉन्ग स्थित एआरडीजी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में असम राइफल्स प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभाला।

लेफ्टिनेंट जनरल नायर को असम राइफल्स और पूर्वोत्तर की सुरक्षा के संबंध में काफी अनुभव है। वह असम राइफल्स (एआर) में महानिरीक्षक और कंपनी कमांडर भी रहे हैं। इसके अलावा वह ब्रिगेड कमांडर के रूप में एआर बटालियन की कमान संभाल चुके हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल नायर, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें सिख रेजिमेंट में 1985 में शामिल किया गया था। उन्होंने सैनिक स्कूल सतारा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और भारतीय लोक प्रशासन संस्थान से पढ़ाई की है।

लगभग 35 साल के अपने करियर में लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने सियाचिन ग्लेशियर में बटालियन की कमान संभाली है और पूर्वोत्तर में सेवाएं दी हैं।

सैनिक स्कूल सतारा के एक अधिकारी ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल नायर, 60 साल पुराने स्कूल के उन 10 छात्रों में से एक हैं जो लेफ्टिनेंट जनरल की रैंक तक पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं