लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे मंगलवार को पूर्वी सेना कमान का प्रभार संभालेंगे

By भाषा | Updated: May 31, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे मंगलवार को महत्वपूर्ण पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए तैनात है।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति में, लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह अंडमान एवं निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे और अब उनका स्थान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन दिया गया था। अपने करियर में, उन्होंने सभी प्रकार के इलाकों में पारंपरिक और साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई प्रतिष्ठित कमान संभाली हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है जो सोमवार को पूर्वी सेना कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह आर्म्ड कोर के अधिकारी हैं। उन्हें दिसंबर 1983 में 81 आर्मर्ड रेजीमेंट में कमीशन दिया गया था।

अधिकारी ने सेना की सभी छह भौगोलिक कमानों के साथ-साथ सेना प्रशिक्षण कमान में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने सेना मुख्यालय में कई संवेदनशील पदों पर कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल