लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने पूर्वी सेना कमान का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: June 1, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को महत्वपूर्ण पूर्वी सेना कमान के नये कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला।

उन्होंने ऐसे समय इस कमान के कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध के मद्देनजर चीन के साथ लगती 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट भारत किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर अपनी पूरी तैयारी रखे हुए है।

इस कमान का मुख्यालय कोलकाता में है और यह कमान पूर्वी कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में एलएसी की निगरानी करती है।

एक अन्य महत्वपूर्ण तैनाती में लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह अंडमान एवं निकोबार कमान के 16वें कमांडर-इन-चीफ बने।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे और अब उनका स्थान लेफ्टिनेंट जनरल सिंह लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में बॉम्बे सैपर्स में कमीशन दिया गया था। अपने करियर में, उन्होंने सभी प्रकार के इलाकों में पारंपरिक और साथ ही आतंकवाद विरोधी अभियानों में कई प्रतिष्ठित कमान संभाली हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का स्थान लिया है जो सोमवार को पूर्वी सेना कमांडर के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह आर्म्ड कोर के अधिकारी हैं। उन्हें दिसंबर 1983 में 81 आर्मर्ड रेजीमेंट में कमीशन दिया गया था।

अधिकारी ने सेना की सभी छह भौगोलिक कमानों के साथ-साथ सेना प्रशिक्षण कमान में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू