लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने व्हाइट नाइट कोर के जीओसी के रूप में कामकाज संभाला
By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:16 IST2021-10-29T15:16:32+5:302021-10-29T15:16:32+5:30

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने व्हाइट नाइट कोर के जीओसी के रूप में कामकाज संभाला
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शुक्रवार को सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में कामकाज संभाल लिया।
उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल सुचींद्र कुमार की जगह पद संभाला है।
भारतीय सेना ने ट्विटर पर बताया कि सिंह ने कमान संभालते हुए सभी दर्जे के सैन्यकर्मियों का आह्वान किया कि वे उत्साह और उमंग के साथ काम करते रहें।
लेफ्टिनेंट जनरल जे बी चौधरी ने भी बठिंडा में शुक्रवार को प्रतिष्ठित चेतक कोर के जीओसी के रूप में कामकाज संभाला। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एम के मागू की जगह ली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।