लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने कोविड के दौरान पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 19:27 IST

Open in App

जम्मू, 12 जून उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टनेंट जनरल वाई. के. जोशी ने कोविड-19 महामारी के दौरान पूर्व सैनिकों और युद्ध विधवाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन बुधवार को दिया।

जनरल अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ऑफ नॉर्दन कमांड ने ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ पर पुष्पचक्र चढ़ाने के बाद वीर नारी (युद्ध विधवाओं) और पूर्व सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने ‘स्वर्णिम विजय वर्ष’ आयोजन के तहत अखनूर में क्रास्ड सोर्ड डिविजन में वारियर्स ग्रोव वार मेमोरियल पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलने वाली अमर जवान ज्योति से यहां के विजय ज्योति प्रकाशित की थी। यह 1971 युद्ध में भारत की विजय की याद में प्रकाशित की गई।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जोशी और उनके साथ आए जनरल अफसर कमांडिंग ऑफ व्हाइट नाइट कोर लेफ्टिनेंट जनरल एम. वी. सुचिन्द्र कुमार को भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध के दौरान भारतीय सेना के वीर सैनिकों के साहस की गाथा सुनायी गयी। दर्शकों के लिए युद्ध पर बनी एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखायी गयी।

उन्होंने बताया कि अखनूर में जनरल अफसर ने वीर नारियों और युद्ध के अनुभवी सैनिकों को सम्मानित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित