लाइव न्यूज़ :

एलएसआर छात्रा आत्महत्या मामला: संस्थागत जांच की मांग के लेकर छात्रों का यूजीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 13, 2020 00:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने लेडी श्रीराम कॉलेज की एक छात्रा की कथित खुदकुशी के मामले की संस्थागत जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

पिछले सप्ताह अपने परिवार की खराब हालत के कारण शिक्षा पर होने वाले खर्च की चिंता में एलएसआर की एक छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी ।

इस बीच, एलएसआर की प्राचार्य सुमन शर्मा ने कॉलेज के छात्र संघ से कहा कि छात्रा की मौत के बाद उनकी मांग पर विचार किया जा रहा है।

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के छात्रों ने जहां विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के बाहर प्रदर्शन किया तो फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) और क्रांतिकारी युवा संगठन ने एलएसआर कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।

यूजीसी के बाहर विरोध कर रहे छात्रों में से एक ने कहा, “इस महामारी के दौरान छात्रवृत्ति के वितरण में लापरवाही, प्रशासन की ओर से अनजान बने रहने और ऑनलाइन शिक्षा की अन्यायपूर्ण व्यवस्था ने अलग-अलग तरीकों से कई लोगों की जान ले ली है और ऐश्वर्या जैसे हजारों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है।”

पुलिस ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही ऐश्वर्या का शव दो नवंबर को रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके में स्थित उसके घर में फंदे से लटका हुआ मिला।

गणित ऑनर्स की दूसरे वर्ष की छात्रा कोविड-19 महामारी के कारण छात्रावास बंद होने के बाद मार्च में दिल्ली से लौटी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल