LS Polls 2024: उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को मिला गैस सिलेंडर सिंबल, कहा- बिहार में 40 की 40 सीट एनडीए को मिलेगी
By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2024 16:30 IST2024-03-24T16:29:37+5:302024-03-24T16:30:41+5:30
Bihar Lok Sabha Elections 2024: विवार को पटना में प्रेस से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी इसी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को कॉमन सिंबल दिया गया है।

LS Polls 2024: उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो को मिला गैस सिलेंडर सिंबल, कहा- बिहार में 40 की 40 सीट एनडीए को मिलेगी
पटना: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को चुनाव आयोग ने गैस सिलेंडर का सिंबल दिया है। रविवार को पटना में प्रेस से बातचीत करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी इसी सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को कॉमन सिंबल दिया गया है। भरा हुआ गैस सिलेंडर हमारा सिंबल है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की जनता की समृद्धि के लिए उनकी पार्टी काम करेगी। हमारे कंधों पर 40 लोकसभा सीट है। बिहार में 40 की 40 सीट एनडीए को मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब हम जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक ऐलान करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अपने रिश्तों को लेकर कहा कि चुनाव में जहां नीतीश कुमार को हमारी जरूरत होगी, वहां हम उन्हें मदद करेंगे। हमें उनके सहयोग की जरूरत होगी वहां उनसे मदद लेंगे। उन्होंने कहा कि रालोमो को एनडीए में सिर्फ एक सीट मिलने पर इसे आपसी समझौते से हुआ फैसला करार दिया। हमारी पार्टी एनडीए के साथ सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। हम लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी जगह पर हम लोग अच्छे अंतर से जीतेंगे। हमारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बार मोदी सरकार 400 पार होने जा रही है।