लाइव न्यूज़ :

काम की खबर: गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में नहीं आने पर करें यह काम, इन तरीकों से पा सकते हैं पैसा

By अमित कुमार | Updated: June 14, 2021 09:04 IST

LPG subsidy latest updates : कई लोगों की ऐसी शिकायत रहती है कि दो-चार महीने बाद उनके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पैसे पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसब्सिडी नहीं मिलने की एक बड़ी वजह आधार का लिंक नहीं होना हो सकता है।आप www.mylpg.in वेबसाइट पर जाकर अपना करंट स्टेट जान सकते हैं।सब्सिडी का पैसा पाने के लिए आपको डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर इसकी शिकायत करनी होगी।

LPG subsidy latest updates : रसोई गैस सिलेंडर के दामों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी की जेब पर इस महंगाई से गहरा असर पड़ा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने गैस सब्सिडी का पैसा अकाउंट में पा सकते हैं। कई लोगों के पास सब्सिडी का पैसा नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे हालात में उन्हें बस कुछ काम करने होंगे। 

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत ईंधन कंपनियों द्वारा निर्धारित की जाती है और कीमत को मासिक आधार पर संशोधित की जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की दरों और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये के वैल्यू के घटने व बढ़ने के आधार पर रसोई गैस की कीमतें ऊपर या नीचे की जाती हैं। यही वजह है कि सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि देखनो को मिलती रहती है। 

इन उपायों के जरिए अकाउंट में वापस पा सकेंगे सब्सिडी का पैसा

- वेबसाइट  www.mylpg.in पर जाकर यहां खुद को रजिस्टर कर लें।

-वेबसाइट खुलते ही दाईं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की फोटो नजर आएगी। 

-आप अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलेंडर की फोटो यहां क्लिक कर दें।

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें।

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है।

-नई आइडी बनाने के बाद आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है इसकी जानकारी मिलेगी।

-सब्सिडी का पैसा नहीं मिलने पर आप फीडबैक वाले बटन को क्लिक कर इसकी शिकायत कर सकते हैं।

-इसके अलावा 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं। 

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया