लाइव न्यूज़ :

एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी के बाद फरवरी के लिए जारी हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ऐसे करें चेक

By अमित कुमार | Updated: February 1, 2021 20:41 IST

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत पिछले महीने दो बार बढ़ाए गए थे। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने सिलेंडर के दाम अपने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पिछले महीने बढ़ोतरी हुई थी।दिल्ली में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये प्रति सिलेंडर है।रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।

फरवरी महीने के लिए घरेलू गैस की कीमतें में बढ़ोतरी नहीं की गई है। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस महीने के लिए गैस की कीमतों की लिस्ट जारी कर दी है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। गैस अभी भी 694 रुपये में ही उपलब्ध रहेगी। यह कीमत दिल्ली के लिए है, आप वेबसाइट जाकर अपने शहर का रेट भी देख सकते हैं। 

पहले से ही रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली जरूरतों के सामान के भाव बढ़ने से आम आदमी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पहले से ही महंगाई बढ़ी हुई है। ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में पिछले महीने में दो बार बढ़ोतरी की गई थी। 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाया गया था।

घरेलू गैस के अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी पिछले महीने बढ़ोतरी देखने को मिली थी। सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक कर सकते हैं।  यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं।  (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम देख सकते हैं। 

टॅग्स :एलपीजी गैसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता