LPG Price Today: आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, प्रति टंकी 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत
By आजाद खान | Updated: May 7, 2022 11:00 IST2022-05-07T10:18:26+5:302022-05-07T11:00:50+5:30
LPG Price Today: आपको बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिर से इजाफा देखने को मिला है। यह नए कीमत आज से ही लागू है।

LPG Price Today: आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर फिर हुआ महंगा, प्रति टंकी 50 रुपए की हुई बढ़ोतरी, अब इतनी होगी नई कीमत
LPG Cylinder Price Today: देश में महंगाई के बीच आज आम आदमी को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतों में आज से बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर की गई है जिस पर 50 रुपए बढाया गया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमत पर हुई बढ़ोतरी आज से लागू होगी और अब यह गैस 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर की कीमत से मिलेगा। देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच कई दिनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में भी उछाल देखने को मिला है।
The price of 14.2 kg Domestic LPG cylinder increased by Rs 50 with effect from today. The domestic cylinder will cost Rs 999.50/cylinder from today.
— ANI (@ANI) May 7, 2022
पिछले महीने में ही घरेलू LPG सिलेंडर के बढ़े थे दाम
आपको बता दें कि पिछले महीने ही घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े थे। इससे पहले 22 मार्च को भी गैस के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम 949.50 रुपए पर पहुंच गया था। अब फिर से एक ही महीने में यह दाम 999.50 रुपए पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कई कारणों के वजह से यह बढ़ोतरी हुई है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे
यही नहीं हाल में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद इसकी कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। यह बढोतरी 1 मई को की गई थी। इसके साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर के कीमत पर 655 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। केवल LPG सिलेंडर के दाम ही नहीं बल्कि पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़े हैं।