लाइव न्यूज़ :

LPG गैस की कीमत में कमी, 10 रुपये प्रति सिलिंडर घटे दाम

By अनुराग आनंद | Updated: April 1, 2021 07:57 IST

सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत एक अप्रैल 809 रुपये पड़ेगी। फिलहाल यह 819 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपये की वृद्धि हुई थी।इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले की गयी है।

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी गैस सिलेंडर की दरों में प्रति सिलेंडर 10 रुपये की कटौती की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम नरम पड़ने के बाद कंपनियों ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पिछले महीने रसोई गैस के दाम में प्रति सिलेंडर 125 रुपये की वृद्धि हुई थी।

इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘ सब्सिडी और बाजार मूल्य वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की लागत एक अप्रैल 809 रुपये पड़ेगी। फिलहाल यह 819 रुपये है।’’ परंपरा के अनुसार कीमत में कटौती की घोषणा उसी दिन होती है, जिस दिन से यह प्रभावी होती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं दाम

इसकी घोषणा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले की गयी है। आईओसी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल और पेट्रोलिम उत्पादों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में नवंबर 2020 से चढ़ रहे हैं। भारत काफी हद तक कच्चे तेल के आयात पर निर्भर है और कीमतें बाजर से जुड़ी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम में वृद्धि होने पर घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ जाते हैं।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरम हुए

हालांकि यूरोप और एशिया में कोविड-19 के बढ़ते मामलों तथा टीके के अन्य प्रभाव को लेकर चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के दाम मार्च 2021 के दूसरे पखवाड़े में नरम हुए हैं।’’ कंपनी ने कहा, ‘‘अत: इसके आधार पर तेल कंपनियों ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली बाजार में डीजल और पेट्रोल के बिक्री मूल्य में क्रमश: 60 पैसा प्रति लीटर और 61 पैसा प्रति लीटर की कमी की है। दूसरे बाजारों में भी इस दौरान कीमतों में कमी की गयी है।’’

घरेलू एलीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 10 रुपये कम की गयी है

आईओसी के अनुसार, ‘‘एलपीजी ग्राहकों को राहत देने के लिये घरेलू एलीजी सिलेंडर की कीमत प्रति सिलेंडर 10 रुपये कम की गयी है। इस कटौती के बाद एक अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये मिलेगा जो फिलहाल 819 रुपये है।’’ तेल विपणन कंपनियों के कीमत संबंधित आंकड़े के अनुसार फरवरी से 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडलर की कीमत 125 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी है। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :एलपीजी गैसपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया