लाइव न्यूज़ :

अब रेलवे की तरह गैस सिलेंडर की भी होगी तत्काल बुकिंग, 30 मिनट में घर पर होगी डिलीवरी

By अनुराग आनंद | Updated: January 16, 2021 14:34 IST

एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करने के बाद एक से दो दिन में आपके घर पहुंचता है। लेकिन, अब इंडियन ऑयल घरेलू गैस सिलेंडर की तत्काल बुकिंग को शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही गैस सिलेंडर की तत्काल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी गैस बुकिंग करने वालों को 30 से 60 मिनट के अंदर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी। एलपीजी गैस सिलेंडर की तत्काल बुकिंग शुरू होने से लोगों को कई दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

नई दिल्ली:भारतीय रेल की तर्ज पर अब एलपीजी गैस सिलेंडर की भी तत्काल बुकिंग होगी। अब किसी भी दिन आप तत्काल कोटे से गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। यदि आप बुकिंग प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं तो उसी दिन 30 से 60 मिनट के अंदर आपके घर गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी। 

बिजनेस स्टैंडर्ड रिपोर्ट मुताबिक, इंडियन ऑयल घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की तत्काल बुकिंग को शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा पहुंचाने के लिए इंडियन ऑयल की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के तत्काल बुकिंग के लिए एक फिक्स टाइम होगा-

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, एलपीजी गैस सिलेंडर की तत्काल बुकिंग के लिए दिन में एक फिक्स टाइम होगा और उसमें गैस बुकिंग करने वालों को 30 से 60 मिनट के अंदर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, सरकार को इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इसमें दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। उम्मीद है कि इसे जल्द ही लागू किया जा सकता है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के तत्काल बुकिंग में अधिक पैसे देने होंगे-

एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि तत्काल बुकिंग करने वाले ग्राहकों को रेलवे की तर्ज पर ही सामान्य सिलेंडर की बुकिंग की तुलना में अधिक पैसे देने होंगे। 

इसमें एक और नियम यह भी हो सकता है कि तत्काल बुकिंग के तहत जो पहले बुकिंग करेगा उसे कम कीमत देने होंगे जबकि तत्काल बुकिंग के लिए फिक्स समय में जो सबसे अंतिम में बुकिंग करेगा उसे सर्वाधिक पैसे देने पड़ सकते हैं।

एक और बात यह भी सामने आ रहा है कि अलग-अलग शहरों में तत्काल गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अलग-अलग कीमत होंगी। दरअसल, एजेंसियों के दाम में अंतर, सप्लाई चेन में खर्च आदि की वजह से दरों में अंतर होता है।  

टॅग्स :एलपीजी गैसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया