लाइव न्यूज़ :

नोएडा में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, छह लोग झुलसे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 14:17 IST

Open in App

नोएडा, 21 जनवरी । गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पतवारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक घर में रसोई गैस के सिलेंडर लीक होने से लगी आग में छह लोग झुलस गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि पतवारी गांव में रहने वाले लक्ष्मण के घर में बृहस्पतिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में लक्ष्मण की पत्नी रूबी के अलावा चांदनी, मुस्कान, लव, जिंगल, गुड्डू आदि झुलस गए। उन्होंने बताया कि सभी को उपचार के लिए बिसरख स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है