लाइव न्यूज़ :

1 नवंबर से बदल जाएगा LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका, जानें नए नियम

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2020 13:04 IST

तेल कंपनियों ने नए सिस्टम को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड से जोड़ने का प्लान बनाया है। इसमें सिलेंडर की बुकिंग कराने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा। यह कोड सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त डिलीवरी ब्वॉय को देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। अब सिर्फ फोन पर ऑर्डर बुक करने से ही सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी।

नई दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि अब सिर्फ फोन पर ऑर्डर बुक करने से ही सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। सरकारी ऑयल कंपनियां नवंबर महीने से डिलीवरी का नया सिस्टम लागू करने जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी घर बैठे सिलेंडर मंगवाते हैं तो यह खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम सिलेंडर से चोरी होने वाली गैस, सिलेंडर चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए लागू किया जा रहा है। तेल कंपनियां LPG सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस सिस्टम में अब सिर्फ बुकिंग कराने भर से काम नहीं चलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि तेल कंपनियों ने नए सिस्टम को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड से जोड़ने का प्लान बनाया है। इसमें सिलेंडर की बुकिंग कराने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड आएगा। यह कोड सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त डिलीवरी ब्वॉय को देना होगा। जब तक यह कोड नहीं दिखाएंगे तब तक डिलीवरी पूरी नहीं होगी और स्टेट्स पेंडिंग में ही रहेगा।

अगर आपका मोबाइल नंबर गैस विक्रेता एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है या फिर नंबर बदल गया है तो डिलीवरी के ही आप इसे अपडेट करा पाएंगे। इसके लिए डिलीवरी ब्वॉय को एक ऐप की सुविधा दी जाएगी। डिलीवरी के वक्त आप उस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर डिलीवरी ब्वॉय को अपडेट करा सकते हैं। ऐप के जरिए रियल टाइम बेसिस पर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। इसके बाद उसी नंबर से कोड भी जेनरेट करने की सुविधा होगी।

टॅग्स :एलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है