लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी : सरकार देगी अब फ्री गैस कनेक्शन, किसी भी एड्रेस पर ले सकेंगे सुविधा, लागू करने जा रही है ये नियम

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 7, 2021 14:50 IST

अगर आपका कोई स्थायी पता नहीं है और अब एलपीजी गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो परेशान कोई जररूत नहीं है । उज्जवला योजना के फेज 2 के तहत सरकार अब स्थायी पता न होने पर भी मुफ्त गैस कनेक्शन देगी ।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपका कोई स्थायी पता नहीं तब भी मिल सकता है गैंस कनेक्शन उज्जवला योजना के दूसरे फेज में स्थायी पता न होने पर भी कर सकते हैं अप्लाईpmujjwalayojana.com पर जाकर फॉर्म भरकर जमा करें

दिल्ली : अगर आपका कोई स्थायी पता नहीं है और आप गैस कनेक्शन लेना चाहते है तो फ्रिक की कोई बात नहीं है । अब आप भी आसानी से गैस कनेक्शन ले सकते हैं । केंद्र सरकार बहुत जल्द ही उज्वला योजना का दूसरा फ्रेज लागू करने जा रही है । सरकारी तेल कंपनियां अब उज्जवला योजना के दूसरे फेज का अंतिम प्रारूप तैयार कर रही है । अगर आप भी सुविधा का फायदा फायदा लेना चाहते हो तो अब घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं । इस स्कीम के तहत वे लोग भी  एलपीजी कनेक्शन ले सकेंगे जिनके पास स्थाई एड्रेस नहीं है।

बता दें कि इस योजना का लाभ शहर में रहने वाले गरीबों को भी मिलेगा । इसके साथ ही इस योजना का लाभ देश के अलग-अलग हिस्सों में नौकरी की वजह से जगह बदलने वाले लोगों को भी मिल सकेगा । बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस स्कीम के तहत पहले ही एक करोड़ गैस कनेक्शन देने का ऐलान कर चुकी है।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन

1. आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा ।

2. pmujjwalayojana.com पर क्लिक करें । 

3. होम पेज पर डाउनलोड फॉर्म पर जाकर क्लिक करें।

4. इसमें डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करने के बाद पीएम उज्जवला योजना का फॉर्म आ जाएगा।

5. इसमें अब फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर और कैप्चा फिल करें।

6. अब ओटीपी जनरेट करने के लिए बटन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड करें।

फॉर्म को नजदीकी एलपीजी गैस एजेंसी में जमा करा लें । इसके साथ ही आपको अपना डॉक्यूमेंट आधार कार्ड, स्थानीय पता का प्रमाण पत्र, गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड और आपका फोटो आदि देना होगा । डॉक्यूमेंट वेरीफाई होने के बाद आपको एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी । सरकार ने धूएं से होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के लिए फ्री गैस सिलेंडर कनेक्शन देने की योजना बनाई थी । 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन