लाइव न्यूज़ :

निष्ठा और जीतने की क्षमता ​होगी टिकट वितरण का आधार—हरीश रावत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:11 IST

Open in App

ऋषिकेश, चार अगस्त कांग्रेस महासचिव और उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अगले साल के शुरू में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी टिकट वितरण के दो मुख्य आधार - पार्टी के प्रति निष्ठा और जीतने की क्षमता - होंगे ।

चुनावों की रणनीति बनाने के लिए यहां जारी पार्टी के तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए रावत ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा टिकट वितरण के दो निर्णायक कारक होंगे ।’’

विधानसभा चुनावों से पहले हाल में पार्टी में हुए सांग​ठनिक फेरबदल के बाद कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाने के साथ ही गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष तथा चार अन्य को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है ।

एक सवाल के जवाब में रावत ने कहा कि चिंतन से कुछ महत्वपूर्ण ही हासिल होगा । उन्होंने कहा, 'पार्टी यहां मंथन कर रही है जिससे अमृत निकलेगा ।'

रावत ने कहा, 'आने वाले दिनों में पार्टी किसान, नौजवान, खाद्यान्न, महंगाई, बेरोजगारी तथा केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से दुश्वार होते आमजन जीवन से जुडे़ मुद्दों को मुखरता से उठाएगी ।'

चिंतन शिविर के दूसरे दिन बुधवार को चुनावी घोषणा पत्र समिति के प्रभारी नवप्रभात और पार्टी प्रवक्ता सूर्य कांत धस्माना ने घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर चर्चा की । शिविर में पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो