लाइव न्यूज़ :

देश में 203 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मामले

By भाषा | Updated: October 6, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,833 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,71,881 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,46,687 हो गई, जो 203 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 278 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,49,538 हो गई। देश लगातार 12 दिनों से संक्रमण के 30 हजार से कम ही नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में अभी 2,46,687 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,215 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.94 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 57,68,03,867 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,09,825 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.34 प्रतिशत है, जो पिछले 37 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत है, जो पिछले 103 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,31, 75,656 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 92.17 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 278 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमें केरल के 151 और महाराष्ट्र के 39 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,49,538 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,39,272, कर्नाटक के 37,845, तमिलनाडु के 35,682, केरल के 25,677, दिल्ली के 25,088, उत्तर प्रदेश के 22,896 और पश्चिम बंगाल के 18,848 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो