लाइव न्यूज़ :

देश में 208 दिनों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम

By भाषा | Updated: October 10, 2021 11:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,39,53,475 हो गए, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 रह गई जो 208 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे तक जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 214 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,50,589 हो गई है। संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 16वें दिन 30,000 से कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,672 की कमी आई है। शनिवार को कम से कम 12,83,212 नमूनों की जांच की गई जिससे देश में अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 58,25,95,693 हो गई है।

दैनिक संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत दर्ज की गयी। यह पिछले 41 दिनों से तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत दर्ज की गयी जो पिछले 107 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,32,71,915 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की अब तक दी गई खुराकें 94.70 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के मुताबिक जिन 214 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 101 की केरल में और 44 की मौत महाराष्ट्र में हुई। देश में इस महामारी से 4,50,375 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,39,514 लोगों ने, कर्नाटक में 37,875 ने, तमिलनाडु में 35,768 ने, केरल में 26,173 ने, दिल्ली में 25,088 ने, उत्तर प्रदेश में 22,896 ने और पश्चिम बंगाल में 18,894 लोगों ने जान गंवाई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह