लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में 538 दिन में कोरोना के सबसे कम नए मामले, 24 घंटे में 249 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 12:01 IST

भारत में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 1,18,443 रह गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक मौत केरल और महाराष्ट्र में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना 8,488 नए मामले सामने आए हैं, 249 और लोगों की हुई मौत।देश में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई है।भारत में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं।

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम हुई

उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4,271 की कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.08 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 49 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.93 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 59 दिन से दो प्रतिशत से कम है। अभी तक कुल 3,39,34,547 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 116.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे अधिक मौत

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 249 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 196 और महाराष्ट्र के 17 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,65,911 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,739, कर्नाटक के 38,175, केरल के 37,495, तमिलनाडु के 36,375, दिल्ली के 25,095, उत्तर प्रदेश के 22,909 और पश्चिम बंगाल के 19,383 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?