लाइव न्यूज़ :

भारत में 187 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले सबसे कम

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कहा कि देश में 187 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम नए दैनिक मामले सामने आए हैं, जिनकी संख्या 16,500 से भी कम है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 25 जून को महामारी के 16,922 मामले सामने आए थे, जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 16,432 नए मामले सामने आए हैं।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर अब 2,68,581 रह गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,720 की कमी आई है।

इसने कहा कि ठीक होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि और नए मामलों में कमी की वजह से देश में महामारी को मात दे चुके लोगों की संख्या एक करोड़ के नजदीक पहुंच गई है तथा यह अब 98,07,569 है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि ठीक होने वाले लोगों तथा उपचाराधीन लोगों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रहा है और अब यह 95,38,988 के आंकड़े पर जा पहुंचा है।

पिछले 24 घंटे में 24,900 लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दी है।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने के नए मामलों में से 77.66 प्रतिशत मामले 10 राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 4,501 कोविड मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, केरल में एक दिन में 4,172 और छत्तीसगढ़ में 1,901 लोग ठीक हुए हैं।

महामारी के नए मामलों में से 78.16 प्रतिशत मामले दस राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

केरल में पिछले 24 घंटे में अन्य राज्यों के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 3,047 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 2,498 और छत्तीसगढ़ में 1,188 नए मामले सामने आए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 252 और लोगों ने महामारी की वजह से दम तोड़ा है, जिनमें मौत के 77.38 प्रतिशत मामले दस राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से होने वाली मौत के नए मामलों में से 19.84 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र से हैं, जहां 50 और मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पश्चिम बंगाल में 27 तथा छत्तीसगढ़ में 26 और लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू