लाइव न्यूज़ :

कम दबाव के क्षेत्र के तीव्र होने की आशंका, अगले हफ्ते दक्षिणी राज्यों में बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:36 IST

Open in App

चेन्नई, 28 नवम्बर दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के, तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने से पहले, आगामी 48 घंटों में और तीव्र होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कई ट्वीट में कहा कि इसके प्रभाव के कारण, दक्षिणी राज्यों के विभिन्न भागों में एक दिसंबर से बारिश होने का अनुमान है।

उसने कहा, ‘‘दक्षिण अंडमान सागर और एसई (दक्षिण पूर्व) बंगाल की खाड़ी और भूमध्य रेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में और तीव्र होने की आशंका है।’’

विभाग ने कहा कि इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और दो दिसंबर के आसपास दक्षिण तमिलनाडु तट तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि इसके प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण रायलसीमा में मंगलवार और बुधवार को व्यापक रूप से बारिश होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू