लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर अगले 24 घंटे में हवा का निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:27 IST

Open in App

चेन्नई, 24 नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है और इसके प्रभाव से हवा का निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और दक्षिणी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पश्चिम और इससे लगे दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘ इसके प्रभाव के चलते अगले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा का निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर श्रीलंका और दक्षिण तमिलनाडु क्षेत्र की तरफ बढ़ने की संभावना है।’’

आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यानम, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में हल्की से मध्यम, छिटपुट स्थानों पर या व्यापक स्तर पर बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

विभाग ने बताया कि 24 और 25 नवंबर को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण तमिलनाडु तट पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती हैं। मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में नहीं उतरने की सलाह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे