लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु तट से निम्नदाब क्षेत्र के गुजरने की शुरुआत हुई : आईएमडी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:22 IST

Open in App

चेन्नई, 11 नवंबर बंगाल की खाड़ी पर बना निम्नदाब का क्षेत्र तमिलनाडु के तट के करीब से गुजर रहा है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को दी।

मौसम विभाग के उप महानिदेशक एस. बालचंद्रन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘निम्नदाब का तट के करीब से गुजरने का सिलसिला शुरू हो गया है। गत छह घंटे के दौरान यह 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है और तट से टकराने की यह प्रक्रिया अगले दो घंटे तक जारी रहेगी।’’

उन्होंने बताया कि इस बीच, चेन्नई के लिए जारी ‘रेड अलर्ट’ को वापस ले लिया गया है। रेड अलर्ट का अभिप्राय होता है कि इलाके में अत्यंत मूसलाधार बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने भी कहा कि मौसम प्रणाली के यहां के तट से गुजरने की प्रकिया शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं