लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना, दशहरे पर ओडिशा में बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:43 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अक्टूबर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिससे ओडिशा में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले तीन दिनों में ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश होगी तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं एवं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उसने बताया कि इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान है।

भुवनेश्वर के मौसम केंद्र ने ट्विटर पर बताया कि कल की चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। उसने कहा कि इसके पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा यह अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा एवं उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच जाएगा।

केंद्र ने कहा कि 15 अक्टूबर से ओडिशा और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है। उसके मुताबिक, 16-17 अक्टूबर के दौरान ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार को 13 जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की । उसने कहा कि बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, मयूरभंज, ढेंकनाल में एक या दो स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।

इस बीच, ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी के जेना ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा कि वे इस स्थिति के लिए तैयार रहें और जरूरत के मुताबिक प्रबंध करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह