लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान, ओडिशा में अलर्ट

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:57 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 48 घंटे में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवात में बदलने का अनुमान जताया है, जिसके मद्देनजर ओडिशा सरकार ने रविवार को सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क करते हुए स्थिति पर करीबी नजर रखने का निर्देश दिया है।

ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा कि मौसम विभाग ने 30 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और अगले 48 घंटों में इसके और अधिक जोर पकड़ने के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान जताया है।

जेना ने यह भी कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे से 3 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे तक जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, कंधमाल, मल्कानगिरि, कोरापुट और रायगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि ओडिशा में 2 दिसंबर से 5 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है और दिसंबर के पहले सप्ताह में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

महापात्रा ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, ''कम दबाव के क्षेत्र के जोर पकड़ने का अनुमान है, जिसमें बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का आकार लेने की क्षमता होगी। हालांकि, हम 30 नवंबर को कम दबाव के क्षेत्र बनने के बाद ही बारिश की तीव्रता और हवा की गति सहित अधिक जानकारी दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos