लाइव न्यूज़ :

प्रेमी युगल को गले में टायर डालकर नाचने के लिए किया गया मजबूर, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:30 IST

Open in App

धार, (मप्र) 22 सितंबर मध्यप्रदेश के धार जिले में प्रेमी युगल को कथित तौर पर घर से भागने की सजा के रुप में गले में टायर डालकर नाचने के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर को धार जिले के कुंडी गांव में हुई घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया और उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि वीडियो में नजर आ रहा है कि कथित तौर पर घर से भागने के लिए सजा के तौर पर प्रेमी युगल और घर से भागने में इनकी सहायता करने के लिए 13 वर्षीय एक लड़की के गले में टायर डालकर तीनों को नाचने के लिए मजबूर किया गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर गंधवानी थाना क्षेत्र में उस वक्त हुई जब घर से भागा प्रेमी जोड़ा एक माह बाद वापस अपने गांव लौट कर आया।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती इस साल जुलाई में गांव से अपने घर से लापता हो गई थी।

पाटीदार ने कहा कि युवती के परिवार के सदस्य उससे नाराज थे क्योंकि वह 21 वर्षीय युवक के साथ भाग गई थी। उन्हें एक अन्य लड़की पर भी यह संदेह था कि उसने युवती को घर से भागने में सहायता की।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घर से भागने के बाद प्रेमी युगल गुजरात चले गए। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस में युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह युगल वापस लौटा तो उन्हें सजा देने के लिए दंडित करने के लिए यह हरकत की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं