लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में प्रेमी युगल की मौत

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:55 IST

Open in App

सहारनपुर, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र में एक युवती के कथित रूप से जहर खा कर जान देने के बाद उसके प्रेमी ने भी फांसी लगा कर कथित रूप से अत्महत्या कर ली । इसके बाद आनन फानन मे प्रेमी युगल के परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

सहारनपुर के देहात पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने पीटीआई भाषा को बताया कि बेहट थाने के अब्दुल्लापुर में एक दलित किशोर का अपनी ही जाति की नाबालिग किशोरी से काफी समय से प्रेम सम्बध चल रहा था । उन्होंने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इनके परिजन इसके लिये तैयार नही थे ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी, इसके बाद उसे तुरन्त ही उपचार के लिये चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । शर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत की सूचना जब उसके प्रेमी को मिली तो उसने भी गांव के पास ही एक पेड़ पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनो ने उनका अन्तिम सस्कार कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां