लाइव न्यूज़ :

प्रेम में चोट खाये प्रेमी ने युवती सहित तीन लोगों की हत्या कर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: July 10, 2021 23:08 IST

Open in App

बैतूल (मध्य प्रदेश), 10 जुलाई एकतरफा प्रेम प्रसंग में चोट खाये 22 वर्षीय युवक ने एक युवती सहित तीन लोगों की शनिवार को कथित रुप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोलीमार ली।

आमला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुनील लता ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर आमला कस्बे में दोपहर करीब दो बजे हुई। जहां आरोपी भानु ठाकुर दो पिस्तौल लेकर 25 वर्षीय युवती के घर में घुसा और वहां अंधाधुंध गोलियां चलायीं।

अधिकारी ने बताया कि ठाकुर ने घर में मौजूद युवती, उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई और 18 वर्षीय पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार वालों ने ठाकुर के खिलाफ युवती का पीछा करने और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने दिन में ठाकुर को थाने बुलाया और युवती के पास जाने से मना किया था।

अधिकारी ने बताया कि थाने से निकलने के बाद आरोपी युवती के घर गया और दरवाजा बंद कर अंदर गोली चला दी। आरोपी ने एक वीडियो भी लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर उसमें पुलिस को टैग किया। वीडियो में ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस कृत्य के लिये स्वयं को जिम्मेदार मानता है और अपने परिवार से माफी मांगता है।

लता ने बताया कि ठाकुर ने राकेश हारोड़े (27) का भी नाम लिया जिसने उसे पिस्तौल उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने हारोड़े को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे