लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 20, 2021 01:22 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 19 मार्च उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शादी तय हो जाने परेशान प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कथित रूप से ट्रेन से कटकर शुक्रवार शाम को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक थाना रोजा अंतर्गत रहने वाली शालिनी (22) अपने मामा के यहां निगोही में रहती थी तथा वहीं के रहने वाले पवन कुमार (24) से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज दोनों निगोही कस्बे से शाहजहांपुर आए थे।

उन्होंने बताया कि शाहबाज नगर चौकी के अंतर्गत निजामपुर गोटिया के पास रेलवे लाइन पर दोनों ने बरेली की ओर से आ रही मालगाड़ी के आगे कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में युवती का कटा हुआ पैर फंस गया था जिसके चलते ट्रेन को रोजा रेलवे स्टेशन पर रोका गया और युवती का पैर इंजन से निकालने के बाद ट्रेन रवाना की गई।

प्रवीण कुमार ने परिजनों के हवाले से बताया कि शालिनी स्नातक की छात्रा थी और उसकी शादी तय हो गई थी।

उन्होंने बताया कि पांच मई को शालिनी की बारात आनी थी। परिजनों के अनुसार इसी से नाराज होकर प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार शाम को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे