लाइव न्यूज़ :

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

By भाषा | Updated: November 21, 2020 11:56 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की नई बस्ती में शुक्रवार देर शाम एक प्रेमी जोड़े का शव उनके किराये के कमरे में फांसी के फंदे में लटकता मिला । दोनों रिश्ते में मामा-भांजी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार इस संबंध में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है।

राठ क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अखिलेश राजन ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित नई बस्ती में एक युवक और 17 वर्षीय एक किशोरी का शव खपरैलदार किराए के कमरे में छप्पर में लगी लकड़ी में रस्सी के सहारे एक ही फंदे पर लटके बरामद हुए हैं।"

उन्होंने बताया कि "युवक की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र के रहने वाले कामता नामदेव (22) के रूप में हुई है जबकि किशोरी महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र की रहने वाली है और दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं । दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है।"

राजन ने बताया, "युवक यहां अपने बड़े भाई के साथ रिक्शा चलाया करता था और उसने भाई से अलग रहने के लिए बृहस्पतिवार को ही नई बस्ती में हरजू प्रसाद का खपरैल कमरा किराया पर लिया था।"

सीओ ने बताया कि "शुक्रवार को जब दिनभर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक हरजू ने खिड़की से झांककर दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटके देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी ।''

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है और दोनों शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं