लाइव न्यूज़ :

मथुरा में प्रेमी ने युवती पर किया हमला

By भाषा | Updated: June 30, 2021 10:18 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 30 जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृन्दावन में एक युवक ने कथित तौर पर ‘ब्यूटी पार्लर’ में घुस एक युवती पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ठा. बांकेबिहारी थाना क्षेत्र के ‘ग्लैक्सी ब्यूटी पॉर्लर’ की है। मूल रूप से आगरा की निवासी पीड़िता इन दिनों वृन्दावन में रह रही थी। हमलावर के आगरा के सिकंदरा इलाके के होने की बात सामने आई है, जिसके कथित तौर पर पीड़िता के साथ प्रेम संबंध थे। आरोपी ने ‘ब्यूटी पॉर्लर’ में घुसते ही किसी नोंकदार चीज से युवती पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। घटना में युवती बुरी तरह घायल हो गई और उसे पहले वृन्दावन के ही सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, फिर आगरा भेजा और अंत में मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती के प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की है और उसका मथुरा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू