लाइव न्यूज़ :

देश में लव जिहाद की घटनाएं हो रही हैं :फडणवीस

By भाषा | Updated: November 20, 2020 23:55 IST

Open in App

नागपुर, 20 नवंबर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को यहां कहा कि देश में ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घट रही हैं, इसलिए इन्हें रोकने के लिए कानून लाना उचित है।

वह कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक आरोप के संबंध में पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

गहलोत ने भाजपा पर लव जिहाद शब्द रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को खराब करने का आरोप लगाया है।

इस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ये सभी छद्म धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। वे सोचते हैं कि हिंदुओं पर हमले करना और उन्हें अपशब्द बोलना धर्मनिरपेक्षता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश में लव जिहाद हो रहा है और केरल में भी इस बात को माना गया है जहां भाजपा सत्ता में नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब इस तरह की बातें सामने आती हैं तो सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि कानून बनाए।’’

भाजपा शासित कुछ राज्यों ने तथाकथित लव जिहाद की रोकथाम के लिए योजनाएं बनाई हैं।

मुंबई में शिवसेना के एक कार्यकर्ता द्वारा मिठाई की एक दुकान के मालिक से दुकान के नाम से ‘कराची’ शब्द हटाने के लिए कहने के घटनाक्रम पर फडणवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में भरोसा करते हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos