लाइव न्यूज़ :

यूपी में बिना इजाजत के धार्मिक स्थलों पर नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर, जारी किए आदेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 7, 2018 16:24 IST

20 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से पूछा था कि धार्मिक स्थलों पर किसके आदेश पर लाउडस्पीकर बज रहे हैं।

Open in App

उत्तरप्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने के लिए कहा है। इस संबंध में सूबे के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दे दिया गया है। यह आदेश आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर हटाए जाएंगे।

दरअसल, बीते साल 20 दिसंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से पूछा था कि धार्मिक स्थलों पर किसके आदेश पर लाउडस्पीकर बज रहे हैं। इस संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दायर की गई जनहित याचिका पर उत्तर प्रदेश के गृह सचिव, मुख्य सचिव और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के प्रमुख को तलब किया था।

कोर्ट ने आदेश दिया कि विशेष कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पहले प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम का हवाला दिया और कहा कि इसके अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बी यूपी सरकार इसका पालन क्यों नहीं कर रही है?

इसके बाद यूपी के आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए कहा है और राज्य के सभी जिलों में सर्कुलर जारी किया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया