लाइव न्यूज़ :

बिहार: जमीन दाखिल खारिज के मुद्दे को लेकर विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, भाजपा ने उठाया भ्रष्टाचार का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2023 17:58 IST

जमीन दाखिल खारिज के मुद्दे पर बोलते हुए भाजपा विधायक ने बिहार विधानसभा में कहा है कि जो लोग इसके लिए पैसे नहीं दे रहे हैं उनका आवेदन खारिज कर दिया जा रहा है और जो दाखिल खारिज कराने के एवज में पैसे दे रहे हैं, उनका आसानी से हो जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन दाखिल खारिज के मुद्दे को लेकर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है। इस हंगामे के बीच भाजपा ने बिहार में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है। इस पर सरकार की ओर से भी बयान दिया गया है और राज्य में हो रहे कामों को गिनाया गया है।

पटना:बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गुरूवार को भाजपा ने अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने का संकल्प सदन से पारित कराने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा कि बिहार दिवस पर कार्यक्रम किये जा रहे हैं। ऐसे में एक अप्रैल से चौथे कृषि रोड मैप की शुरूआत हो रही है। लेकिन इसके पहले के कृषि रोड मैप में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। 

पूर्व कृषि मंत्री ने भी इस पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने दाखिल खारिज में भारी गड़बड़ी और रिश्वतखोरी का सवाल उठाया है। इस पर सदन में काफी शोरगुल हुआ है।

दाखिल- खारिज के मुद्दे को लेकर सदन में उठा सवाल

अरुण शंकर प्रसाद ने दाखिल- खारिज की सुस्ती से जुड़ा मामला उठाते हुए सदन को बताया कि जिस हिसाब से दाखिल खारिज के लिए आवेदन आ रहे हैं, उस मुकाबले में मामलों का निपटारा नहीं किया जा रहा है। भाजपा विधायक ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से 99 लाख से अधिक दाखिल खारिज के आवेदन आए उसमें से 36 लाख से अधिक आवेदनों को खारिज कर दिया गया है। 

मामले में भाजपा विधायक ने आगे कहा है कि जो लोग इसके लिए पैसे नहीं दे रहे हैं उनका आवेदन खारिज कर दिया जा रहा है और जो दाखिल खारिज कराने के एवज में पैसे दे रहे हैं, उनका आसानी से हो जा रहा है। अभी भी करीब 10 लाख मामले लंबित हैं। इस पर अरूण शंकर प्रसाद ने आगे कहा है कि जयनगर अंचल में जांच करा लीजिए। वहां पर 10 से लेकर 20 लाख रुपए लेकर दाखिल किया जा रहा है। 

विपक्ष के सवालों को दिया गया जवाब

इस पर मंत्री ने कहा कि अफवाह पर मत जायें बल्कि ठोस सबूत दें, कार्रवाई करेंगे। ऐसे में दाखिल-खारिज में रिश्वत पर सत्ता पक्ष के कई सदस्य सदन में खड़े हो गए। इस पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दाखिल खारिज पूरे बिहार की समस्या है। इसमें रिश्वतखोरी से पूरा बिहार परेशान हैं। 

ऐसे में विधानसभा के अध्यक्ष से यह मांग किया कि विधानसभा की एक कमिटी बनाकर इसकी जांच कराइए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि चढ़ावा नहीं चढ़ाने वाले का दाखिल-खारिज कैंसिल हो जाता है। इस पूरे मामले में मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि पहले भी समय सीमा निर्धारित थी लेकिन कभी समय सीमा पर काम नहीं हुआ अब हो रहा है। अब तीन महीने में पेंडिंग काम खत्म करने का निर्देश दिया गया है। इसपर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री हवाबाजी का बयान दे रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारBJPबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया