लाइव न्यूज़ :

हिमाचल सड़क परिवहन निगम के अधिकतर बस मार्गों पर घाटा: मंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 18:08 IST

Open in App

शिमला, 4 अगस्त हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकांश बस मार्ग नुकसान का सामना कर रहे हैं। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बुधवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी।

बरसर से विधायक इंदर दत्त लखनपाल के प्रश्न का जवाब देते हुए, मंत्री ने विधानसभा को बताया कि कोविड-19 से पहले 30 जून, 2018 से 14 जनवरी, 2020 तक राज्य में राजस्व-हानि वाले 13 बस मार्ग बंद कर दिए गए थे। धनेटा-गलोह-शिमला ऐसे 13 बस मार्गों में से एक है,।

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर, 2019 को अपर्याप्त यात्रियों के कारण यह बस मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्व-कोविड काल में 3,480 बस मार्ग नुकसान में थे।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 2,514 मार्गों पर एचआरटीसी की बसें चल रही हैं और उनमें से 2,463 मार्गों पर घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी 1,752 बस मार्गों पर परिवहन शुल्क प्राप्त करने में भी विफल रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल