लाइव न्यूज़ :

असम के बाघजान में गैस रिसाव के कारण हुआ 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 22:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, नौ जून असम के तिनसुकिया जिले में पिछले साल आयल इंडिया लिमिटेड के बाघजान स्थित तेल के कुएं से गैस का रिसाव होने से लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और क्षेत्र की 55 प्रतिशत जैव विविधता नष्ट हो गई।

एक वरिष्ठ वन अधिकारी द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी सामने आई। अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन्यजीव वार्डन एम के यादव द्वारा तैयार की रिपोर्ट ‘इकोलॉजी एंड इकॉनमी: लेसन्स लर्न्ट फ्रॉम बाघजान ब्लो आउट’ में बताया गया है कि इस हादसे में 41 ‘जेनेरा’ (पशु समूह) के 25,825 जानवर मारे गए।

इसके अलावा एक ‘गंजेटिक डॉल्फिन’ और दो हुलॉक गिबन (वानरों की एक प्रजाति) समेत वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम में सूचीबद्ध 91 जानवरों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में हुए नुकसान का आकलन करने पर यह 25,050.61 करोड़ रुपये होता है जिसका पता आने वाले 10 सालों में चल सकता है।

पिछले साल मई में यहां बाघजान में कुआं संख्या पांच से गैस का रिसाव हुआ था और नौ जून को इसमें विस्फोट हुआ था। अंततः 15 नवंबर को कुएं को बंद करने करने सफलता मिली थी। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार 13.85 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में तेल फैल गया था जिसमें से 7.97 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र लगभग पूरी तरह से जल गया था और 1.02 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। आयल इंडिया लिमिटेड के त्रिदीप हजारिका ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है और इसके बाद प्रतिक्रिया देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पिछले साल जून में यादव को हादसे के प्रभाव पर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो