लाइव न्यूज़ :

भगवान वेंकटेश्वर का नाम माइक्रोचिप्स में दर्ज, लाल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाले नासा के मंगल 2020 रोवर में लगाया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 20:49 IST

श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में प्राच्च विद्या संस्थान के पूर्व प्रोफेसर रेड्डी ने बताया, ‘‘मैंने भगवान वेंकटेश्वर का पवित्र नाम प्रस्तुत किया है और नासा की आधिकारिक वेबसाइट से भगवान के नाम पर स्मारिका बोर्डिंग पास मिला है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के पूर्व निदेशक और भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त वी वेंकट रमण रेड्डी ने इस बारे में बताया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि रोवर में लगाए जाने वाले माइक्रोचिप्स पर भगवान वेंकटेश्वर के साथ ही एक करोड़ नाम इसमें दर्ज होंगे।

तिरुमला स्थित प्रसिद्ध मंदिर के भगवान वेंकटेश्वर का नाम माइक्रोचिप्स में दर्ज होगा और इसे लाल ग्रह के लिए उड़ान भरने वाले नासा के मंगल 2020 रोवर में लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के पूर्व निदेशक और भगवान वेंकटेश्वर के अनन्य भक्त वी वेंकट रमण रेड्डी ने इस बारे में बताया। श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में प्राच्च विद्या संस्थान के पूर्व प्रोफेसर रेड्डी ने बताया, ‘‘मैंने भगवान वेंकटेश्वर का पवित्र नाम प्रस्तुत किया है और नासा की आधिकारिक वेबसाइट से भगवान के नाम पर स्मारिका बोर्डिंग पास मिला है।’’

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि रोवर में लगाए जाने वाले माइक्रोचिप्स पर भगवान वेंकटेश्वर के साथ ही एक करोड़ नाम इसमें दर्ज होंगे। रेड्डी ने बताया कि मंगलवार को समाप्त हो रहे ‘मंगल के लिए अपना नाम भेजें’ अभियान के लिए नासा की वेबसाइट पर नाम सौंपे गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा समर्थक हूं और भगवान वेंकटेश्वर का अनन्य भक्त हूं। तिरुमला के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर के देवता का नाम मंगल पर भेजकर मैं बहुत प्रसन्न हूं।’’ नासा ने लाल ग्रह के लिए लोगों से अपने नाम भेजने को कहा था। इस मिशन का कार्यक्रम जुलाई 2020 में निर्धारित है। फरवरी 2021 में मंगल पर यान के पहुंचने की संभावना है। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतेलंगानानासाभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया