लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण इस साल भी नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : मुख्यमंत्री सोरेन

By भाषा | Updated: July 12, 2021 01:01 IST

Open in App

रांची, 11 जुलाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे इस साल भी अपने-अपने घरों में रहते हुए ही भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना करें क्योंकि कोविड-19 जनित परिस्थितियों के कारण इस साल भी रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आज रात एक बयान में कहा कि महामारी के कारण समय-समय पर सरकार को कड़े कदम उठाने पड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस संक्रमण ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया है, कई लोगों ने जान गंवाई है। इन सब से बचाव के लिए नहीं चाहते हुए भी सरकार द्वारा शिक्षण संस्थान बंद किये गये, दुकानें बंद की गईं, तमाम अन्य कदम उठाए गए।’’

उन्होंने कहा कि इसलिए नहीं चाहते हुए भी सभी धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं लगाने का निर्देश दिया गया है और इस साल भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकालने का फैसला लेना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग