लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद में सोमवार को कर्फ्यू के बीच निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 जुलाई अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा, इस बार कोरोना वायरस जनित महामारी के कारण सोमवार को कर्फ्यू के बीच निकाली जाएगी ताकि लोग इसमें शामिल न हो सकें। आमतौर पर हर साल रथयात्रा में भारी भीड़ एकत्र होती है।

अधिकारियों ने बताया कि जनता के भाग न लेने के अलावा, 144वीं रथयात्रा का आयोजन सादे तरीके से कम समय में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार 12 घंटे के स्थान पर चार-पांच घंटे में यात्रा समाप्त हो जाएगी, हालांकि यह पहले की तरह 19 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

राज्य प्रशासन और मंदिर अधिकारियों ने जन भागीदारी के बिना सादे तरीके से रथयात्रा निकालने के सारे इंतजाम किये हैं। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की गई है ताकि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि तीन रथ और दो अन्य वाहनों को छोड़कर कोई अन्य वाहन, अखाड़े, हाथी या सजे हुए ट्रकों को यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं है। लोगों को यात्रा से दूर रखने के लिए पूरी यात्रा के मार्ग पर भोर से दोपहर तक कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

पारंपरिक तौर पर रथों के नेतृत्व में यात्रा, चार सौ साल पुराने मंदिर से सुबह सात बजे शुरू होती है और रात आठ बजे लौटकर समाप्त होती है। इस बार केवल 60 युवाओं को अनुमति दी गई है जिसमें से प्रत्येक रथ को 20 युवा खीचेंगे।

इस साल की रथयात्रा में मुख्य पुजारी महंत दिलीप दासजी, रथ पर कुछ पुजारी, मंदिर के न्यासी और 60 युवाओं के अलावा किसी को शामिल होने की अनुमति नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जुलाई की सुबह मंदिर में मंगला आरती करेंगे जिसके बाद देव प्रतिमाओं को यात्रा के लिए बाहर निकाला जाएगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल परंपरागत रूप से यात्रा से पहले सड़क की सफाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने रविवार शाम को मंदिर का दौरा किया और आरती में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे