लाइव न्यूज़ :

भगवान बुद्ध भारत के संविधान के लिए प्रेरणास्रोत हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:54 IST

Open in App

कुशीनगर (उप्र), 20 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भगवान बुद्ध आज भी भारत के संविधान के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिधम्म दिवस कार्यक्रम में कहा कि तिरंगे पर जो ‘धम्म चक्र’ है, वह देश को आगे ले जाने की शक्ति है। उन्होंने कहा कि आज भी जब कोई संसद में प्रवेश करता है तो उन्हें ‘‘धम्म चक्र प्रवर्तने’’ मंत्र लिखा दिखाई देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘ बुद्ध पूरी दुनिया के हैं क्योंकि वह खुद के भीतर से शुरुआत करने की बात करते हैं। भगवान बुद्ध का बुद्धत्व गहन जिम्मेदारी का एहसास कराता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ आज जब पूरी दुनिया जलवायु संरक्षण की बात करती है और जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करती है, तो अनेक प्रश्न सामने आते हैं। लेकिन अगर हम बुद्ध की शिक्षाओं को अंगीकार करें तो ‘इसे कौन करेगा’ के बजाए यह मार्ग स्पष्ट दिखाई देने लगेगा कि क्या किया जाना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया। कुशीनगर गौतमबुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल है और बौद्ध समुदाय के लोगों का एक अहम तीर्थ स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं