लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर वार्षिक तीर्थयात्रा के लिये खोला गया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 22:08 IST

Open in App

पथनमथिट्टा (केरल), 15 नवंबर सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सोमवार को खोल दिया गया।

निवर्तमान पुजारी वी के जयराज पोट्टी ने मुख्य पुजारी (तंत्री) कंडारू महेश मोहनरारू की उपस्थिति में मंदिर के गर्भगृह को खोला गया।

अनुष्ठान पूजा के बाद, नए पुजारियों - सबरीमाला के लिए एन परमेश्वरन नंबूदरी और मलिकप्पुरम देवी मंदिर के लिए शभु नंबूदरी - ने कार्यभार संभाला।

मंदिर में 16 नवंबर से ही तीर्थयात्रियों को आने की अनुमति दी जाएगी।

इस बीच, राज्य सरकार ने भारी बारिश के कारण पहाड़ी पर स्थित मंदिर में अगले तीन या चार दिनों तक तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार ने रविवार को कहा, ‘‘पम्पा नदी में अनुष्ठानिक स्नान की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इसमें जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। कुछ समय के लिए स्पॉट-बुकिंग बंद कर दी जाएगी और आनलाइन कतार प्रणाली के माध्यम से बुक करने वालों की तारीख बदल कर तीर्थयात्रियों के प्रवाह को नियंत्रित करने पर विचार किया जाएगा।’’

इस बीच, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पथनमथिट्टा जिले में भारी बारिश के मद्देनजर सबरीमला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ।

मंत्री ने कहा, ‘‘संबंधित विभागों के कामकाज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के कारण मंदिर और आस-पास के इलाकों की कुछ सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिन सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है वहां से यातायात को उन सड़कों से हटा दिया गया है ।’’

मंत्री ने कहा कि विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि पहाड़ी पर स्थित मंदिर का मार्ग सुरक्षित है।

सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद इस सत्र में प्रतिदिन केवल 30,000 भक्तों को आभासी कतार प्रणाली के माध्यम से दर्शन करने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को कोविड​​​​-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा और कोविड टीकाकरण के दोनों खुराकों का प्रमाण पत्र अथवा 72 घंटे की आरटी-पीसीआर की निगेटिव जांच प्रमाण पत्र मंदिर में जाने के लिए अनिवार्य है।

भक्तों को मूल आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना चाहिए।

अधिकारी ने बताया कि 41 दिवसीय मंडला पूजा उत्सव का समापन 26 दिसंबर को होगा।

मकरविलक्कु तीर्थयात्रा के लिए मंदिर 30 दिसंबर को फिर से खोला जाएगा। मकरविलक्कू 14 जनवरी 2022 को है और मंदिर 20 जनवरी 2022 को बंद कर दिया जाएगा।

सबरीमाला तीर्थयात्रा के सुगम मौसम को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण