लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूटपाट

By भाषा | Updated: March 10, 2021 01:41 IST

Open in App

मथुरा, नौ मार्च उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी के कर्मचारी से बदमाशों ने 62 हजार रुपए लूट लिए।

पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर उस समय घटी जब मंत्री की श्रीकृष्ण गैस एजेंसी का एक कर्मचारी सदर बाजार के रोटी गोदाम क्षेत्र में हॉकरों से सिलेण्डरों की कीमत वसूल रहा था। कुमार के अनुसार उसी समय अपाचे मोटर साइकिल पर आये तीन लुटेरों ने सामने से आकर पहले उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंका और जब तब वह संभल पाता, तबतक लुटेरे करीब 62 हजार रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, लूट में उनके तीन अन्य साथी भी शामिल थे, जो उसके पीछे से आए और अपने साथियों की मदद कर फरार हो गए। कर्मचारी ऋषिकेश ने थाना सदर बाजार रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहले उसने डेढ़ लाख की लूट की तहरीर दी थी किंतु जब हिसाब लगाया गया तो वे केवल 62 हजार ही निकले। तब, एफआइआर में रकम तरमीम की गई।

सपी सिटी ने बताया, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी हैं। तीन वर्ष पूर्व भी उन्हीं की गैस एजेंसी के एक अन्य कर्मचारी से बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए थे। तब वह उक्त रकम बैंक में जमा कराने जा रहा था। पुलिस ने लंबी खोजबीन के बाद तब एक लुटेरे को गिरफ्तार कर कुछ रकम बरामद भी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह