लाइव न्यूज़ :

कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की नकदी-गहनों की लूट

By भाषा | Updated: December 26, 2020 00:20 IST

Open in App

कोटद्वार, 25 दिसंबर उत्तराखंड के पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में शुक्रवार को एक कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर अज्ञात हथियारबंद बदमाश उनके घर से लाखों रुपये की नकदी व गहने लूटकर ले गए।

कोटद्वार के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार जोशी ने ‘भाषा’ को बताया कि बदमाशों ने उद्योगपति प्रमोद प्रजापति के देवी मंदिर रोड सिताबपुर स्थित घर पर सुबह लगभग साढ़े छह बजे धावा बोला।

उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह प्रजापति की मां ने आज भी सुबह साढे छह बजे घर का दरवाजे खोला और तभी पांच हथियारबंद नकाबपोश युवक उनके घर में घुसे और परिजनों को बन्धक बना लिया तथा नकदी और गहने लूटकर ले गए, वारदात के समय उनके घर में उद्योगपति की वृद्ध माता के अलावा पत्नी और एक बेटी थी।

जोशी ने बताया कि लूट के सम्बन्ध में प्रजापति की ओर से तहरीर दी गई है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मौके से फोरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और बहुत जल्द लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र