लाइव न्यूज़ :

लूट का पैसा अब दीवारों से निकल रहा है- योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:50 IST

Open in App

प्रयागराज, 26 दिसंबर हाल में समाजवादी पार्टी (सपा) से कथित तौर पर जुड़े एक व्यक्ति के परिसरों पर पड़े आयकर के छापे को लेकर सपा पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लूट का पैसा अब दीवारों से कैसे निकल रहा है यह सबके सामने है।

यहां लूकरगंज क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले दो तीन दिनों से लगातार सपा से जुड़े एक व्यक्ति के परिसरों पर छापे की कार्रवाई हो रही है जिसमें पैसा दीवारों से निकल रहा है। यहां 257 करोड़ रुपये और कई किलो सोना और चांदी निकला। आज भी लगभग 100 करोड़ रुपये और कई किलो सोना-चांदी निकल रहा है।”

पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 4.58 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मकानों के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “यह गरीब का पैसा है और यह पैसा सत्ता के संरक्षण में कैसे लूटा जाता था, इस बात का भी प्रमाण है।”

उन्होंने 157.78 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटाप, प्रमाणपत्र, मकान की चाबी आदि सौंपी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब किसी माफिया की हैसियत नहीं है कि वह किसी गरीब व्यक्ति, व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा कर सके और यदि उसने किसी समय किसी सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जा किया है तो उस अवैध कब्जे पर सरकार का बुल्डोजर चलना तय है।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने साढ़े चार वर्ष में उत्तर प्रदेश में 43 लाख लोगों को आवास की सुविधा दी है जिसमें प्रयागराज में सवा लाख लोगों को आवास मिले हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय बनाकर दिया गया।”

इस अवसर पर शहर पश्चिमी के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, “माफियाओं के कब्जे से जमीन को मुक्त कराने का सपना मैं 2017 में नहीं देख सकता था। शहर पश्चिमी में मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि माफियाओं के आलीशान मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “शहर पश्चिम में असरावल में सैकड़ों बीघा जमीन को माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर वहां भी गरीबों के लिए मकान बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए